टिप्पणी

(12 Oct'13: Salman Khurshid alleged of misusing funds sanctioned for the distribution of wheel chairs among the challenged people.)


दूध की रखवाली में बिल्ला है तैनात ।

कल को हज भी जायेगा, चूहे खाने के बाद ।

चोर करे सीना-ज़ोरी, जब क़ानून भी साथ ।

बैसाखी को चीखते देश के हालात.!!


 


(15 March'15: Unseasoned Rain all over North India caused a lot of damage to the crops.)


ये बारिश का शोर किसी मधुर गीत का साज़ है ।


या फिर कहीं पर दूर किसी के रोने की आवाज़ है ।


कहीं मस्ती में डूबे लोग हैं कहीं फसले ही डूबी पड़ी ।


उसके आंसू तो बारिश में दिखने भर के मोहताज़ है.!!